जांजगीर: जिले के दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
आज मंगलवार शाम 6 बजे के करीबन मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर चांपा जिले के दौरे पर पहुंचे छग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि नगरीय निकाय के चुनाव में इस वर्ष 4 नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत होगी. उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की करतूते से जनता नाराज है.