सिकंदरा: सिकंदरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 42 शिकायतें आईं, 5 का मौके पर निस्तारण किया गया
कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील परिसर में सोमवार सुबह करीब 10 बजे उपजिलाधिकारी प्रद्युम्न कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे तक विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुईं। उपजिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधि