‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में अपर समाहर्ता (राजस्व) अमरेन्द्र कुमार पंकज द्वारा लाइव प्रसारण देखा गया।
कार्यक्रम के उपरांत अपर समाहर्ता (राजस्व) अमरेन्द्र कुमार पंकज द्वारा लाभुकों के बीच बासगीत/बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया।