हनुमानगढ़: जंक्शन थाने के योगेंद्र कुमार योगी को हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत किया गया, थाना प्रभारी ने फीत लगाकर दी बधाई
जंक्शन थाने में कार्यरत कांस्टेबल योगेंद्र कुमार योगी हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत हुए हैं। गुरुवार को जंक्शन थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वां ने योगेंद्र कुमार योगी के कंधे पर हेड कांस्टेबल पद की फीत लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।