गलियाकोट: गड़ाजसराजपुर के उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरक्षण
ग्राम पंचायत गड़ाजसराजपुर में कार्यवाहक उपखंड अधिकारी गलियाकोट पंकज कुमार कलासुआ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, दवा वितरण, दवा की उपयोगिता, दवा की उपलब्धता और रख रखाव मुआयना किया। सीएचओ अनीता मनात,मीनाक्षी जोशी के मौके पर अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया ।