चीतरी थाना क्षेत्र के रामसौर माही नदी के बैक वाटर क्षेत्र में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विजयपाल बामणिया बैक वाटर क्षेत्र में अपने चचेरे भाई सुरेश बामणिया व गोविंद बामणिया के साथ मवेशियों को चराने गया था। वहीं विजयपाल नदी में नहाने के उतरा जहां उसकी डूबने से मौत हो गई।