बहादुरपुर पुलिस ने नाबालिग अपहरण के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को राजस्थान के श्रीगंगानगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को शाम 6:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।