कोडरमा: तिलैया थाना के लाराबाद में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
तिलैया थाना के लाराबाद बेकोबार उत्तरी पंचायत अंतर्गत लाराबाद इलाके में सोमवार सुबह 6 बजे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह शौच के लिए गई महिलाओं की नजर सुनसान इलाके में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद गांव में खबर तेजी से फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।