कटनी नगर: मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पास यात्री से मारपीट और लूट, 3 युवकों ने दिया अंजाम, शिकायत लेकर भटकता रहा यात्री
रेलवे और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं कोतवाली थाना क्षेत्र के मुड़वारा स्टेशन के पास एक यात्री जो कि उत्तर प्रदेश गाजीपुर निवासी है अजय कुमार शर्मा के साथ अज्ञात तीन युवकों ने रास्ता रोक कर मारपीट करते हुए उनके पास रखे 3200 रुपये मोबाइल फोन लूट फरार हो गए। घायल युवक ने आज रविवार दोपहर 2 बजे घटित हुई घटना की जानकारी दी है।