सिवनी: सिवनी में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण संपन्न, 2112 अभ्यर्थी रहे शामिल
Seoni, Seoni | Apr 26, 2026 सिवनी में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण तरीके से रविवार को सम्पन्न हुई। जिले में बनाए गए 7 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। कुल 2783 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से प्रथम सत्र में 2133 और द्वितीय सत्र में 2112 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान प्रशासन की सख्त निगरानी रही। अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत ने केंद्रों का निरीक्षण किया।