किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में मारपीट में घायल युवक की मौत, मैच दिखाने के बहाने ले जाकर पीटने का आरोप, मामला दर्ज
Kishangarhbas, Alwar | May 27, 2026
किशनगढ़ बास क्षेत्र के गांव बागोड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। बुधवार दोपहर 3:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक आसिफ को 11 मई की रात को घर से मैच दिखाने के बहाने अपने साथ ले गए थे और उसे लाठी डंडों से पीट कर नदी किनारे पटक दिया था।