रावतभाटा: 70 साल पुराने सेडलडेम गांव की नहीं हुई जनगणना, 1000 की आबादी प्रशासनिक रिकॉर्ड से बाहर, #jansamashya
विजय सिंह ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया कि चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुहारिया के सेडलडेम गांव में जनगणना नहीं होने का मामला सामने आया है। करीब 70 साल पुराने और 1000 की आबादी वाले इस गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विद्यालय, मतदाता सूची और मतदान केंद्र होने के बावजूद जनगणना