औराई: औराई में नवरात्र के बाद मां दुर्गा की 34 प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन हुआ, श्रद्धालुओं में उत्साह
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में शारदीय नवरात्र के बाद बुधवार शाम 5 बजे तक मां दुर्गा की 34 प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में किया गया। औराई बाजार की प्रतिमा को लखनदेई नदी में विसर्जित किया गया। बैगना, बसुआ, सघरी, रामपुर, रतनपुर, सम्भूता, रतवारा और बेदौल समेत कई गांवों में भी लखनदेई नदी,