बक्सर: किसानों को नहर के अंतिम छोर तक मिलेगा पानी, 16 घंटों तक कृषि फीडर में बिजली : संजय कुमार तिवारी, सदर विधायक
Buxar, Buxar | Jul 28, 2024 सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने यह कहा है कि किसानों को नहरों के अंतिम छोर तक पानी और कृषि फीडर में 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति की जाएगी. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी मांग पर यह आश्वासन दिया है. ऐसे में उन्होंने सभी किसानों को यह जानकारी दी है.