बक्सर: बक्सर स्टेशन पर ₹11475 की 44 पीस शराब के साथ वैशाली निवासी तस्कर को किया गया गिरफ्तार, ट्रेन से लेकर जा रहा था शराब
Buxar, Buxar | Jul 28, 2024 ट्रेन से शराब लेकर जा रहा एक तस्कर को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर के पास से बरामद 44 पीस शराब जब्त की गई है. तस्कर की पहचान वैशाली जिला के बिशनपुर थाना अंतर्गत कन्हौली निवासी 19 वर्षीय राजीव कुमार के रूप में हुई. वह गाड़ी संख्या 13240 डाउन के A-2 कोच से एक पिट्ठू बैग में शराब लेकर यात्रा कर रहा था.