अंबाह: दवा व्यापारियों का राष्ट्रव्यापी बंद, अंबाह में मेडिकल दुकानों पर लगे ताले, ऑनलाइन कारोबार के खिलाफ प्रदर्शन
Ambah, Morena | May 20, 2026 मेडिकल एसोसिएशन द्वारा बुधवार 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान का अंबाह में भी असर है अंबाह के सभी मेडिकल स्टोर बंद है वही आपातकालीन स्थिति को देखते हुए सरकारी अस्पताल के पास शिव मेडिकल स्टोर और लाला मेडिकल को हड़ताल में छूट दी गई है जो आपातकालीन स्थिति में मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराएंगे