चेरिया बरियारपुर: चेरियाबरियारपुर थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का किया गया आयोजन
शनिवार की दोपहर करीब 12:00 बजे चेरियाबरियारपुर थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया मौके पर दोनों पक्षों की केवल दलीले सुनी गई मौके पर चेरियाबरियारपुर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार चेरियाबरियारपुर अंचल अधिकारी नंदन कुमार समेत काफी संख्या में फरियादीगण मौके पर उपस्थित दिखाई दिए।