रामगढ़: निकाह की तैयारी के बीच रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, उत्तराखंड से लाई गई नाबालिग बरामद, पोक्सो में जीरो एफआईआर दर्ज
Ramgarh, Alwar | May 22, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अलावड़ा में नाबालिग हिंदू युवती के धर्म परिवर्तन और निकाह की तैयारी की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर लिया। मामले में मौलवी सहित एक नाबालिग युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया।