झांसी: झांसी में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, ससुराल वाले फरार, भाई ने कहा- बहन को मारकर टांगा गया है
Jhansi, Jhansi | Jun 2, 2026 झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। परिजनों का आरोप है कि बेटी अन्नू पर सोने की अंगूठी, चेन और नकदी लाने का दबाव बनाया जाता था। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।