बैराड़: मदेरणा के सिद्ध बालाजी मंदिर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ हुए शामिल
बैराड़ क्षेत्र के मदरेणा स्थित सिध्द बालाजी मंदिर पर सेवा निवृत्त प्राचार्य जयप्रकाश ओझा परिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। श्रीमद भागवत कथा का बाचन आचार्य पंडित संतोष सारस्वत महाराज के श्री मुख से किया जा रहा है। जहां कथा के पंचम दिवस गुरुवार शाम 4 बजे पूर्व राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने भागवत कथा का श्रवण किया।