मंझनपुर: सोशल मीडिया पर बाबा साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से आक्रोश, कार्रवाई की मांग को लेकर पश्चिम शरीरा थाने पहुंचे सैकड़ों लोग
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के आरोप को लेकर बहुजन समाज के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बहुजन क्रांति मिशन टीम के संस्थापक मनीष कोरी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग पश्चिम शरीरा थाने पहुंचे और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।