बांका के ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर का होगा विकास! बनेगा पार्क, धर्मशाला और यज्ञशाला का होगा जीर्णोद्धार
बांका जिले के अमरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐतिहासिक ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर के विकास और जीर्णोद्धार की कवायद तेज हो गई है। स्थानीय विधायक जयंत राज की पहल पर पर्यटन विभाग के माध्यम से मंदिर परिसर को विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अमरपुर के अंचल अधिकारी आकाशदीप सिन्हा ने शुक्रवार को मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और विकास कार्यों के लिए संभावित स्थलों को चिह्नित किया।
📌 क्या-क्या होंगे प्रस्तावित विकास कार्य? 🔹 शिवगंगा तालाब के किनारे पार्क का निर्माण 🔹 धर्मशाला का जीर्णोद्धार 🔹 यज्ञशाला का जीर्णोद्धार 🔹 पार्किंग की व्यवस्था 🔹 श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार
इन योजनाओं के पूरा होने से ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण होने, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने और स्थानीय लोगो�
Amarpur, Banka | Oct 17, 2026