खुरई: बीना ट्रेन पर मम्मी-पापा को छोड़कर लौट रहा बाइक सवार खड़े वाहन से टकराया, मौके पर मौत
Khurai, Sagar | Sep 27, 2026 रविवार शाम को खिमलासा थाना क्षेत्र के मढ़ना मढ़नी गांव के बीच बाइक सवार खड़े वाहन से टकरा गया,जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई, शाम 7 बजे डायल 112 ने मृतक के शव को खुरई अस्पताल के मर्चुरी में पहुंचाया,बताया जा रहा है कि माँ के इलाज के लिए उसके पिता माँ को झांसी ले जा रहे थे,मृतक जितेंद्र सिँह माता पिता को बीना स्टेशन छोड़ने गया था, लौटते समय हुई घटना।