रामनगर: बडनपुर में नदी में एक व्यक्ति का शव उतराता मिला, नहाते समय डूबने की आशंका, पुलिस कर रही जांच
आज शनिवार की सुबह करीब 11:00 बजे बडनपुर में नदी में एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। मृतक की पहचान प्रवेश कुमार पुत्र केशव राम उम्र करीब 53 वर्ष निवासी बडनपुर के रूप में हुई। शुक्रवार से प्रवेश कुमार गायब थे। उनके कपड़े और मोबाइल नदी के किनारे रखे मिले। आशंका है की नदी में नहाते समय डूब गए रामनगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।