कानपुर: फजलगंज थाना क्षेत्र में होटल के बाहर खड़ी बुलेट की 10 सेकंड में चोरी, सीसीटीवी में चोर हुआ कैद, मुकदमा दर्ज
फजलगंज स्थित होटल के बाहर खड़ी बुलेट को शनिवार 6.30 बजे चोर ने 10सेकेंड में पार कर दिया। घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक युवक कैप लगाकर आता है और चंद सेकेंड में बुलेट का लॉक तोड़कर लेकर फुर्र हो जाता है। कुछ देर बाद वाहन स्वामी होटल से बाहर निकला तो बाइक गायब देखी। थाना प्रभारी ने बतायावाहन स्वामी द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है।