जगदीशपुर: मोहनपुर दियारा से रंगदारी मांगने के आरोप में कुख्यात टिब्बा और अकबाली गिरफ्तार
भागलपुर में व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाले घोघा थाना क्षेत्र का कुख्यात चंद्रभानू उर्फ टिब्बा मंडल व उसके सहयोगी अकबाली यादव को पुलिस ने धर दबोचा. वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कूमार यादव के निर्देशन में गठित टीम ने कांड के प्राथमिक अभियुक्त अकबाली यादव को गिरफ्तार किया।