डेहर: 26 वर्षीय विवाहिता ने पति पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आधी रात को घर से निकालने की शिकायत दर्ज कराई
Dehar, Mandi | Oct 17, 2025 पुलिस थाना सुंदरनगर की सलापड पुलिस चौकी के अंतर्गत एक 26 वर्षीय महिला ने पति के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना कर आधी रात को घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया है।महिला ने बताया कि 14 अक्तूबर की रात्रि को आरोपी पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया।dsp भारत भूषण ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे मामले की पुष्टि की है।