पन्ना: पन्ना में आदिवासियों का 'चूल्हा बंद' आंदोलन: SP दफ्तर के बाहर हजारों आदिवासियों व किसानों का दूसरे दिन भी डेरा जारी
Panna, Panna | May 9, 2026 पन्ना में विस्थापन और कार्यकर्ता अमित भटनागर की गिरफ्तारी के खिलाफ आदिवासियों का आक्रोश फूट पड़ा है। शनिवार, 9 मई को हजारों ग्रामीणों ने SP कार्यालय का घेराव किया। केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित महिलाओं ने 'चूल्हा बंद' कर कूच कर दिया है। विधायक विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी रिहाई और उच्च स्तरीय कमेटी की मांग पर अड़े हैं।