इगलास: इगलास नगर पंचायत के तीन मनोनीत सभासदों ने शपथ ग्रहण समारोह में कर्तव्य निष्ठा की ली शपथ
Iglas, Aligarh | Apr 8, 2026 इगलास नगर पंचायत के तीन मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह श्री रामलीला मैदान में आयोजित हुआ।इस दौरान विक्रम शर्मा,अनिल बंसल,एवं सीपी चौधरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल ने तीनों सभासदों को शपथ दिलाते हुए उन्हें कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया समाजसेवी हरीश शर्मा ने कहा कि सभासदों की भूमिका विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है।