बारुन: पौथु पैक्स चुनाव का शेड्यूल जारी, प्रशासन ने कमर कसी
बारुण प्रखंड के पौथु प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) के चुनाव को लेकर प्रशासन ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा निर्धारित तिथियों के अनुसार सभी चरणों को समयबद्ध चुनाव होंगे।