दरभंगा: दरभंगा में माले महासचिव ने प्रेस वार्ता में कहा- बिहार में चल रहा है बुलडोजर राज
दरभंगा में आयोजित माले के राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन पार्टी महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, केंद्रीय कमिटी सदस्य मंजू प्रकाश और जिला सचिव वैद्यनाथ यादव ने प्रेस को संबोधित किया। का. दीपंकर ने कहा कि बिहार के विभिन्न जिलों से चुनकर आए प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। यह प्रेस वार्ता रविवार को दोपहर 3 बजे की गई।