हनुमानगढ़: महिला ने सल्फास खाकर दी जान, बहू पर प्रताड़ना का आरोप, पति, सास-ससुर को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी का आरोप
पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की ओर से कथित रूप से सल्फास खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के पति ने अपनी बहू, उसके माता-पिता पर प्रताड़ना एवं उकसाने के आरोप लगाते हुए टाउन पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।