भभुआ: असराढी़ पुल के पास शराब के नशे में एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Aug 17, 2025 असराढी़ पुल के पास शराब के नशे में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज रविवार को 4 बजे सोनहन थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के असराढी गांव निवासी प्रेमचंद साह के पुत्र धनंजय प्रसाद केसरी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस गसती में निकली हुई थी। तभी असराढी पुल के पास शराब के नशे में बक झक कर रहा था जो पुलिस ने गिरफ्तार किया।