सहारनपुर: सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बने मुस्तकीम राणा, विधायक आशु मलिक ने सौंपा नियुक्ति पत्र
समाजवादी पार्टी ने मुस्तकीम राणा को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। सहारनपुर देहात के विधायक आशु मलिक और सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुस्तकीम राणा का स्वागत करते हुए संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका पर विश्वास जताया।