सिवनी: सटोरियों पर कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 17 आरोपी गिरफ्तार
Seoni, Seoni | May 25, 2026 सिवनी में कोतवाली पुलिस ने सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी क्षेत्र में दबिश दी। सोमवार को कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 17 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 6 हजार रुपए नकद और सट्टा सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों का शहर में जुलूस भी निकाला।