अमरोहा: गंगा धाम तिगरी में दो दिन में 40 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, डीएम-एसपी ने ट्रैक्टर से पहुंचकर किया दौरा
लगातार हो रही भारी बारिश और बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण अमरोहा के गंगा धाम तिगरी क्षेत्र में गंगा का जलस्तर दो दिनों में 40 सेंटीमीटर बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने प्रभावित क्षेत्र का ट्रैक्टर से पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया।
निरीक्षण के दौरान बाढ़ से बचाव के इंतजामों का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पूरी तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक और राहत संबंधी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर दी गई हैं।
Amroha, Amroha | Jul 10, 2026