रन्नौद: टामकी में बुधवार को भव्य मेला व खेल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन, कई राज्यों के पहलवान होंगे शामिल
शिवपुरी-जिले के कोलारस अनुविभाग के ग्राम टामकी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 अप्रैल बुधवार को सिद्ध झिरना आश्रम पर भव्य मेला एवं खेल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।आयोजकों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया बुधबार सुबह 10 बजे ग्राम टामकी से श्रद्धालु झंडा लेकर भजन-कीर्तन करते हुए झिरना आश्रम पहुंचेंगे।