होशंगाबाद नगर: मालाखेड़ी में जेसीबी में 6 युवक घूमते हुए मिले, सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद, यातायात पुलिस 3 हजार का किया जुर्माना
मालाखेड़ी में एक जेसीबी पर 6 युवक घूमते मिले।जिसका वीडियो मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सामने आया है घटना दो दिन पुरानी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए यातायात विभाग ने चालानीं कार्रवाई की है।डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि, जेसीबी का उपयोग सिर्फ निर्माण कार्य के लिए होता है। जेसीबी यूपी 81 डीटी 3861 लक्फर कंस्ट्रक्शन, अलीगढ़ के नाम पर पंजीकृत है।