मांझी: कोहड़ा बाजार गांव में लाखों की लूट , विरोध करने पर गृह स्वामी को पीट कर किया अधमरा
Manjhi, Saran | Jul 11, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा बाजार गांव में शुक्रवार की देर रात करीब आधा दर्जन अपराधियों ने एक घर में दवा बोलकर करीब 6 लाख रुपए मूल्य की आभूषण लूट लिए। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने गृह स्वामी ऋषि देव शर्मा की बेरहमी से पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।उनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए।