कटंगी: जनपद पंचायत कटंगी के सभा हॉल में आयोजित प्रस्फुटन समितियों की मासिक बैठक हुई संपन्न
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा विकासखंड में गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की मासिक बैठक का आयोजन जनपद पंचायत कटंगी के सभागार में किया गया। बैठक में विकासखंड समन्वयक सुरेंद्र भगत ने गत माह के कार्यों की समीक्षा की। जिसमें जल संरक्षण अन्तर्गत बोरी बंधान, अंकुर अभियान अंतर्गत रोपित पौधे का संरक्षण और संवर्धन और अन्य कार्यों की समीक्षा हुई।