जलालाबाद: 12 पत्थर चौराहे के निकट दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, एक घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के 12 पत्थर चौराहे पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई ।जिससे गांव कुरे बंडा निवासी सुरेश घायल हो गया ।घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरिया जलालाबाद में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार किया गया। घायल सुरेश ने बताया वह कुरे बंडा से जलालाबाद मार्केट जा रहा था तभी अज्ञात बाइक चालक में टक्कर मार दी।