जलालाबाद: मोहल्ला गौसनगर में घर में बकरी घुसने को लेकर हुआ विवाद पड़ोस की महिलाओं ने एक महिला को जमकर पीटा
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद मोहल्ला गौस नगर निवासी महिला सायरा ने आज थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पड़ोस के लोगों की बकरियां उनके घर में घुस गई। जिन्होंने उनके घर के अंदर क्यारी में खड़ी धनिया खा लिया और भूसा भी खा लिया। जब उन्होंने इसकी शिकायत बकरी मालिक से की तो पड़ोस की महिलाएं आफरी ,नाहिदा, सादमा ने लाठी डंडों से उन्हें पीट दिया।