लखीमपुर खीरी जिले के खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटकुसमा स्थित एक मंदिर से अज्ञात चोर पीतल का घंटा चोरी कर ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और क्षेत्र में पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि रात नियमित रूप से ग्रस्त होती तो ऐसी घटना को रोका जा सकता था।