बागपत: मेरठ-बागपत-सोनीपत हाईवे पर श्मशान घाट के निकट नगर पंचायत टटीरी के डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग
Baghpat, Bagpat | Apr 15, 2026 मेरठ-बागपत-सोनीपत हाईवे स्थित श्मशान घाट के निकट में नगर पंचायत टटीरी की ओर से कचरा डालने के लिए डंपिंग ग्राउंड बनाया हुआ है। यहां आए दिन कचरे के ढेर में आग की घटना होती रहती है। बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे कचरे के ढेर में भीषण आग लग गई।