नौगढ़: जयमोहनी पोस्ता गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, दो की मौत, पांच घायल
नौगढ़ थाना क्षेत्र के जयमोहनी पोस्ता गांव के पास बीते मंगलवार रात 09 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मारते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत कर दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठे नग्गू राम (72) और राम लक्खन (61) की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सोनभद्र जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।