झांसी: रक्सा के बड़ी माता मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, चोर ने दान पेटी से नगदी चुराई, घटना CCTV कैमरे में कैद हुई
Jhansi, Jhansi | Apr 5, 2026 झांसी में धार्मिक स्थलों पर अब चोरों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार सुबह रक्सा थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बड़ी माता मंदिर में एक अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। पूरी घटना सुबह करीब 11:48 बजे की है, जब मुख्य पुजारी बलराम दास विश्राम कर रहे थे। शातिर चोर ने मंदिर परिसर में घुसकर पहले दान पेटी का ताला तोड़ा और चोरी करली।