बांका: कदाचारमुक्त माहौल में सिपाही भर्ती परीक्षा संपन्न कराने को डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
Banka, Banka | Jun 24, 2026 सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी अमितेश कुमार ने बुधवार की सुबह 11 बजे आरएमके उच्च विद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।