होली को लेकर दुमका में शांति समिति की बैठक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील दुमका : आगामी होली पर्व को लेकर दुमका नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी जगन्नाथ धान एवं अंचल निरीक्षक ने हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, अश्लील गीत व डीजे के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बचने और अफवाहों