सदर: प्रयागराज: कटरा के रेस्टोरेंट में VHP नेता और कर्मचारियों के बीच मारपीट, संत घायल, वीडियो वायरल
Sadar, Allahabad | May 16, 2026
प्रयागराज के कटरा के एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार रात जमकर हंगामा हुआ। यहां एक विहिप नेता और कर्मचारियों के बीच झगड़ा हुआ और इसके बाद मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लात-घूंसों के साथ कुर्सियां भी चलाईं। इसमें दोनों पक्षों के साथ बीचबचाव करने पहुंचे एक संत भी जख्मी हो गए। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।