सांगानेर: भाजपा के मशाल जुलूस कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं पर भड़के प्रदेशाध्यक्ष राठौड़, नाराज होकर दी सावधानी बरतने की सलाह
जयपुर में भाजपा के मशाल जुलूस कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नाराज हो गए। कार्यक्रम में सावधानी नहीं बरतने पर राठौड़ महिलाओं को डांटने लगे। दरअसल नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम के पास नहीं होने पर विपक्ष के खिलाफ मंगलवार को अमर जवान ज्योति पर कार्यक्रम चल रहा था। मदन राठौड़ का यह रूप देखकर एकबारगी तो महिलाएं सहम गई।